Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

15 घंटे तक लेट रही रीशेड्यूल Trains, यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

30

जालंधर: ट्रेनों की देरी का क्रम बदस्तूर जारी है, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। लोकल से लेकर लंबे रूटों की ट्रेनें घंटे देरी से पहुंच रही है, जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मोरध्वज एक्सप्रैस 14691 ब्राऊनी लगभग 3 घंटे लेट रहते हुए कैंट पहुंची। कठियार से चले वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस 4 घंटे लेट रही और सुबह साढ़े के स्थान पर दोपहर 2.50 पर सिटी स्टेशन पहुंची।

सहरसा से चलने वाली 15531 जनसाधारण एक्सप्रैस 5 घंटे लेट रही और सुबह 11.10 से लेट रहते हुए शाम 4 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रैस 14617 दोपहर 3 बजे से पौने 2 घंटे लेट रहते हुए शाम पौने 5 बजे सिटी में पहुंची। डा. आंबेडकर नगर से चलकर वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रैस 12919 करीब 1 घंटे की देरी के साथ साढ़े 11 बजे कैंट पहुंची। लोकल ट्रेनों की बात की जाए तो 64551 लुधियाना-छर्हाटा 1 घंटे की देरी के साथ पौने 11 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।

वहीं, विभिन्न कारणों के चलते रि-शैड्यूल करके देरी से चलाई जाने वाली ट्रेनें 15 घंटे व इससे अधिक समय की देरी के साथ जालंधर सिटी व कैंट स्टेशनों पर पहुंची। इनमें जम्मूतवी से रात को चलने वाली 14662 शालिमार मालिनी 8 घंटे देरी से चली और जालंधर कैंट स्टेशन पर 9 घंटे की देरी से पहुंची। आगरा कैंट से 8 घंटे देरी से चलने वाली 11905 होशियारपुर एक्सप्रैस शाम 4 बजे कैंट पहुंची। अजमेर से 14 घंटे देरी से चलने वाली 12413 एक्सप्रैस साढ़े 15 घंटे लेट रहते हुए कैंट पहुंची। देरी से अमृतसर से चलने वाली 12054 हरिद्वार जनशताब्दी करीब 4 घंटे लेट रहते हुए दोपहर 12 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.