Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा

52

गुना: मंगलवार को गुना कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक ज़मीनी विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा। दरअसल जनसुनवाई कक्ष के बाहर खड़े आवेदक कृष्णपाल पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम उरझनाई पर प्रशासन को संदेह हुआ कि वह अपने साथ एक थैले में ज़हर की शीशी लाया है। इसके बाद तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा और पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थित जिला शहरी विकास अभिकरण के दफ्तर के अंदर ले गए। वहां उससे काफी देर तक बातचीत की गई। जब युवक दफ्तर से बाहर निकला, तो उसने अधिकारियों पर झूमाझटकी करने का आरोप लगाया।

युवक ने मीडिया को बताया कि उसकी जमीन ग्राम उरझनाई में मुख्य सड़क पर स्थित थी, लेकिन प्रशासन ने मिलीभगत कर उसकी जमीन को पीछे खेत में दर्शा दिया है। जमीन का सीमांकन भी गलत किया गया है। युवक ने बताया कि इस गड़बड़ी की शिकायत वह लगातार स्थानीय स्तर पर कर रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारणवश वह मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आया था, लेकिन यहां उसकी समस्या सुनने के बजाय उसके साथ अभद्रता की गई।

इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद कैंट थाना पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। कलेक्ट्रेट में इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के दौरान काफी देर तक तनाव का माहौल रहा। जनसुनवाई में आए अन्य लोग भी अपनी अर्जियां देने की जल्दबाजी छोड़कर इस पूरे घटनाक्रम को आश्चर्य से देखते रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.