Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्... Navrang Garba 2026 Dhamtari: 8 दिन और 8 अलग रंग, जानिए सिहावा रोड पर होने वाले इस भव्य आयोजन की पूरी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात

52

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की बात की थी. सेना की जमकर तारीख करते हुए उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और उसके आतंकियों को हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. देश को संबोधित करने के दूसरे दिन यानी कि 13 मई को सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन की चर्चा भी की है.

पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस जाना इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस एयरबेस को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था. उसने इसे उड़ा दिया है. देश को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी इसी जगह पहुंचे और सेना के जवानों के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई है.

पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस की एक तस्वीर बेहद खास मानी जा रही है, जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पीएम मोदी एक भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखाई दे रही है और उसके ऊपर लिखा है- क्यों दुश्मनों के पायलट ठीक से सो नहीं पाते?

सैनिकों के साथ मुलाकात पर क्या बोले पीएम मोदी?

आदमपुर दौरे को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज सुबह, मैं AFS आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति सदैव कृतज्ञ है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए जो कुछ भी किया है.

ऑपरेशन सिंंदूर की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंचकर जवानों से 6 मई की रात और 7 मई की सुबह भारतीय सेना की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों से उस दौरान के हालात पर भी चर्चा की. जवानों ने उन्हें जानकारी दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.