Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़

38

उत्तर प्रदेश में एक युवक किशोरी को किडनैप कर ले गया. फिर उसके साथ रेप किया. शर्मशार कर देने वाली बाद ये है कि जिस युवक ने किशोरी के साथ ये घिनौना काम किया वो रिश्ते में उसका दादा लगता है. हालांकि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली इलाके का है.

हैरान कर देने वाली बात तब सामने आई. जब किशोरी का पेट दर्द होने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया. अल्ट्रासाउंड में पता चला कि किशोरी छह माह की गर्भवती है. दरअसल, जहांगीराबाद थाना इलाके के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 20 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी. व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी 15 साल के बेटी की गायब हो जाने की बात कही.

पुलिस ने शुरू की किशोरी की खोज

इसके बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई और किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किशोरी की किडनैपिंग एक 25 साल के युवक ने की जो रिश्ते में किशोरी का दादा लगता है. आठ मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया.

किशोरी के बयान के बाद आरोपी द्वारा रेप और किडनैपिंग की पुष्टि हुई. मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. परिवार वालों के अनुसार, किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें पता चला की वो छह महीने की गर्भवती है. फिर पुलिस ने पॉक्सो और रेप की धाराओं में वृद्धि की.

किशोरी के पिता ने क्या बताया

किशोरी के पिता ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से उनकी बेटी की किडनैपिंग जानकारी की तो उसने साफ इनकार कर दिया. वो रिश्ते में बेटी का दादा लगता है. वो ऐसा कैसे कर सकता है. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी को लगभग एक साल पहले प्रसव हुआ था. आरोपी की पत्नी के जापे में पीड़िता अपने मां के साथ उसके घर जाती रहती थी.

पिछले 7 महीनों से किशोरी से कर रहा था रेप

इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लेकर उसके साथ रेप करना शुरू किया. वो लगातार पिछले सात महीनों से वो किशोरी के रेप करता चला आ रहा था. वहीं इस मामले में जहांगीराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रामफल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया गया था. किशोरी को बरामद किया गया.

जहांगीराबाद कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया, जिसमें वो गर्भवती निकली. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो और रेप की धाराओं में वृद्धि की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.