हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते है. इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक किया गया था. वहीं जो छात्र 12वीं में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं. उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे सभी छात्रों को लिए बोर्ड पूरक परीक्षा का आयोजन करेगा.
वहीं 12वीं में अपने प्राप्त नंबरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं है. वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से जांच भी करा सकते हैं. इसका शेड्यूल बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी किया जाएगा. इस बार इंटरमीडिएट में कुल 35.66 प्रतिशत नियमित स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं स्वयंपाठी छात्रों का रिजल्ट 63.21 फीसदी दर्ज किया गया है. छात्र कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.
Haryana Board 12th Result 2025 How to Check: ऐसे चेक करे 12वीं का रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
- यहां हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
- मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.