Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली की गर्मी से हो गए हैं परेशान तो यहां आकर लीजिए बर्फबारी का मजा, कैसा है मौसम?

18

देशभर में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं. दिल्ली में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पहाड़ों पर बरसात के साथ-बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश भी बर्फबारी से अछूता नहीं रहा है. रविवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में मूसलाधार बरसात हुई. साथ ही चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद एक बार फिर मनाली में पर्यटक पहुंचने लगे हैं.

हिमाचल प्रदेश में मनाली के साथ-साथ रविवार को लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी देखने को मिली. लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले दर्रों पर ताजा बर्फ गिरी. शिंकुला, बारालाचा, लाचुंगला और तंगलंगला समेत कुंजम दर्रे और कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मनाली में झमाझम बरसात के बीच पहुंचे पर्यटकों ने वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और मनाली के मॉल रोड पर चहलकदमी कर लुफ्ट उठाया.

मनाली के पर्यटन पर दिखा भारत-पाक तनाव का असर

पर्यटक बर्फ देखने की चाह में लाहौल-स्पीति के ग्राम्फू और शिंकुला दर्रे के साथ-साथ मनाली के मढ़ी और ब्यासनाला पहुंचे. पर्यटकों ने इन जगहों पर बर्फ से खूब मस्ती की. गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है. तब पर्यटक मनाली घूमने जाते हैं. हालांकि भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर मनाली के पर्यटन पर भी देखा गया.

पर्यटकों की संख्या में आने लगी थी कमी

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जाने लगी थी. अब पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि सीमा पर भारत-पाकिस्तान का विवाद थम गया है. दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. ऐसे में मनाली में एक बार फिर से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उमीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.