Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ब्रह्मोस की ताकत… सुहागरात वाले कमेंट पर भड़कीं दिशा पाटनी की बहन, पाकिस्तानियों की बोलती बंद करने वाला जवाब

31

भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों के संघर्ष के बाद 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया. पर हर बार की तरह पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक बार फिर दिशा पाटनी की रिटायर्ड मेजर बहन खुशबू पाटनी ने बात की है. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस का स्वाद तो पाकिस्तानियों से पूछ लो. हालांकि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानियों के सुहागरात वाले कमेंट पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला है.

उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो पर कैप्शन लिखा कि- हवा से तेज खबर लाती हूं. वो कहती दिखी कि क्या गेम खेला है… खुशबू पाटनी ने पाकिस्तान वालों को भी जवाब दिया है. साथ ही सीजफायर और ब्रह्मोस की ताकत पर भी बात की है.

खुशबू पाटनी ने क्या जवाब दिया?

खुशबू पाटनी ने वीडियो शेयर कर कहा कि, ”आप लोगों ने ब्रह्मोस के बारे में सुन ली होगी. पर क्या गेम खेला है… ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहुत सारी पाकिस्तानी जनता बोल रही थी कि ऑपरेशन सुहागरात होगा. तो भई इंडिया ने सुहागरात मना ली है और कल सुहागरात में जो दूध और हल्दी जाता है, वो ब्रह्मोस के रूप में वहां पहुंच चुका है.” वहीं उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्टेटमेंट के बारे में भी बताया.

वो कहते हैं कि ”ब्रह्मोस का स्वाद पूछना है, तो पाकिस्तान से पूछो. वो आगे कहती हैं कि पहली बार इंडिया ने ब्रह्मोस को लॉन्च किया है. मजा आ गया. मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान को दूध और हल्दी अच्छी लगी हो.”

आर्मी में रह चुकी हैं खुशबू पाटनी

दरअसल दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में रह चुकी हैं. वो मेजर थीं, जब सेना से रिटायरमेंट ले लिया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं. इस दौरान उन्होंने लोगों को मॉक ड्रिल को लेकर भी जानकारी दी. साथ ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए खुशबू पाटनी ने भारत के लोगों को हर एक अपडेट भी दिया. वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. खुशबू पाटनी फिटनेस कोच के साथ ही काउंसलर भी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.