Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला

42

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 2018 में बवाना इलाके में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या की साजिश रचने के मामले में मॉडल एंजल गुप्ता समेत छह आरोपियों को दोषी ठहराया है. उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने मृतका के पति को मुख्य दोषी ठहराया है, जो एंजल गुप्ता (शशिप्रभा) के साथ रिलेशनशिप में था. मृतका का नाम सुनीता था. सुनीता को अपने पति मंजीत सेहरावत के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर की भनक लग गई थी.

बस इसी को लेकर मंजीत, एंजल गुप्ता और उसके पिता ने साजिश रची. दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा, जिन्होंने सुनीता को गोली मारकर उसकी हत्या कर डाली. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) धीरेंद्र राणा ने मृतका के पति मंजीत सेहरावत और उसकी प्रेमिका एंजल गुप्ता सहित छह आरोपियों को स्कूल शिक्षिका सुनीता की हत्या की साजिश रचने के अपराध में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई.

पुलिस के मुताबिक, 38 साल की सुनीता सोनीपत जिले के फिरोजपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में टीचर थीं. साल 2016 में सुनीता को मंजीत के अवैध संबंधों के बारे में पता चला. इसे लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ. मंजीत के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच तनाव रहने लगा. इसके बाद मंजीत ने अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की योजना बनाई, ताकि वो अपनी प्रेमिका और मॉडल एंजल गुप्ता से शादी कर सके. इस साजिश में उसकी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया. इस काम के लिए दोनों ने बदमाशों को सुनीता की हत्या की 10 लाख की सुपारी दी. इसमें से 45 हजार रुपये आरोपियों के बैंक अकाउंट में एडवांस में ट्रांसफर किए गए थे.

स्कूल जाते समय की गई सुनीता की हत्या

फिर 29 अक्टूबर 2018 के दिन सुबह स्कूल जाते समय सुनीता जो कि स्कूल टीचर थीं, उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस दिन सुनीता की हत्या हुई, उन्हें उसी दिन स्कूल में अपने बैच के एकेडमिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना था. सुनीता के परिजनों ने हत्या के पीछे उसके पति मंजीत का हाथ होने का शक जताया था. पुलिस को सुनीता की एक डायरी भी मिली थी, जिसमें उसकी और पति की कुछ पर्सनल बातों का जिक्र था.

पति और पति की प्रेमिका से पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सुनीता के पति से पूछताछ शुरू की. केस की जांच में पुलिस को सुनीता के पति के अवैध संबंधों का पता चला. पुलिस ने सुनीता के पति मंजीत, उसकी प्रेमिका मॉडल एंजल गुप्ता और मॉडल के पिता को मामले में आरोपी बनाया. पूछताछ और कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाने का दावा किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि करवाचौथ पर मंजीत ने सुनीता की हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या करवा दी.

7 साल बाद सुनीता हत्याकांड में फैसला

मंजीत, एंजेल, राजीव सेठी के अलावा कोर्ट ने आरोपी शहजाद सैफी, विशाल उर्फ जॉनी एवं धर्मेंद्र को दोषी करार देते हुए 8 मई के दिन उम्रकैद की सजा सुनाई. इस केस में पूरे 7 साल बाद फैसला आया है. अब आरोपियों को जेल की सजा भुगतनी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.