Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

पान के पत्ते से बनाएं ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक

17

गर्मियों के मौसम में हम कई सारी ड्रिंक्स पीते हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. पर अगर आप बाजार की सॉफ्ट ड्रिंक्स पी रहे हैं तो उनकी जगह आप घर पर ही देसी चीजों से ड्रिंक्स बना सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी. गर्मी में पान के पत्तों का इस्तेमाल करके घर पर रिफ्रेशिंग और हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं. क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. ये न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखने और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, बदहजमी से राहत दिलाते हैं बल्कि स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में हेल्प करते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि आप पान के पत्ते से घर पर ही एक टेस्टी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं.

गर्मी में कड़ी धूप और लू से बचने के लिए आप घर पर कुछ देसी चीजों का इस्तेमाल करके सेहत का ध्यान रख सकते हैं. इसके लिए आपको पान के पत्तों के शरबत को ट्राई करना चाहिए. इसे बनाना बहुत आसान है तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं पान का शरबत और क्या हैं इसके फायदे.

गर्मियों में पान का शरबत क्यों

पान में एंटी इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव प्रॉपर्टीज होती हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में हेल्प करती हैं. इसके एंटी एसिडिक गुण एसिड को न्यूट्रल करने में मदद करते हैं वहीं एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाते हैं. पान से बनाएं ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक

पान का शरबत

इस शरबत को बनाने के लिए इसके पत्तों को साफ पानी से धो लें फिर ब्लेंडर में पान के पत्ते, सौंफ, मिश्री या शहद, काला नमक और ठंडा पानी डालें अब सभी चीजों को ब्लेंड कर लें फिर छलनी की मदद से छानकर गिलास में निकाल लें. ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

पान का शरबत पीने का क्या है सही समय

रात को खाना खाने के 15-20 मिनट बाद पान का शरबत पीने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी से राहत मिलती है और पाचन तंत्र में सुधार होता है. गर्मी के मौसम में ये पेट को ठंडक भी देता है.

पान का शरबत पीने के क्या हैं फायदे

पान का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है ये मुंह की बदबू से राहत दिलाता है, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है और डाइजेशन में सुधार करता है. ये गर्मियों के लिए बेस्ट होममेड ड्रिंक है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.