Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

बेटी बीमार, काला जादू का शक… एक महिला पर 3 कुल्हाड़ियों से वार, कातिलों ने टुकड़ों में काट डाला; दिल दहला देगा ये मर्डर केस

36

झारखंड के खूंटी जिला से समाज को झकझारने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक गांव में चार आरोपियों ने डायन बताते हुए घर में सो रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों ने महिला को धारदार हथियार से एक के बाद एक हमला कर काट डाला. घटना मुरहू थाना क्षेत्र के पतराडीह गांव की है. यहां के रहने वाले चारों आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदों को पार करते हुए घर में सो रही बुधनी हुन्नी पूर्ति नामक महिला पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उसे मार डाला.

मामले की सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान एतवा मुंडू उर्फ लौर सिंह, एरनियुस ओडेया, गनसा हसा पूर्ति उर्फ सेंगा और प्रवीण मुंडू उर्फ टकलू के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई तीन धारदार कुल्हाड़ी के साथ ही साथ 4 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं.

बेटी की बीमारी पर काला जादू का शक

पुलिस की जांच के क्रम में जो आरोपियों ने बताया वह बेहद ही चौंकाने वाला था. दरअसल, मुरहू थाना क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी एतवा मुंडू की बेटी की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी. कई जगह पर इलाज करने के बाद भी वह स्वस्थ नहीं हो पा रही थी. एतवा मुंडू को शक हो गया था कि उसी की गांव के पड़ोस में रहने वाली महिला बुधनी हुन्नी पूर्ति ने काला जादू का इस्तेमाल किया है. उसका आरोप था कि वह डायन है और उसी ने उसकी बेटी को बीमार कर दिया है, जिस कारण उसकी बच्ची ठीक नहीं हो पा रही है.

डायन बताकर कुल्हाड़ी से काटा

इसी अंधविश्वास में पड़कर एतवा मुंडू ने अपने तीन अन्य दोस्त जिसमें के साथ मिलकर महिला बुधनी हुन्नी पूर्ति को सबक सिखाने के उद्देश्य से धारदार हथियार से हमला किया. वह तीन कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर में घुस गए. फिर दरवाजा बंद कर चारों आरोपियों ने मिलकर महिला पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर तेजधार हथियार से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. गांव में हुई डायन बिसाही के आरोप में बर्बरता पूर्वक हत्या से कोहराम मच गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुरहू थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.