Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार, आगबबूला हुआ पति, सिर पर दे मारा पत्थर… महिला की मौत

35

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर पंचायत के पहाड़ी कोरवा बस्ती में पति ने अपनी पत्नी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली है. आरोपी की पहचान बबुआ कोरवा (25) के रूप में हुई है. ये मामला बुधवार रात का है.

बताया जा रहा है कि चैनपुर पंचायत के गांव सरंगा जोभी पाठ के लालखवा कोरवा पारा निवासी बबुआ कोरवा की शादी चार साल पहले गांव के ही मधु कोरवा की बेटी ढेली बाई से हुआ था. दोनों के दो बच्चे हैं. बुधवार रात को बबुआ के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग रिश्तेदार के यहां गए थे. बहुआ शराब पीकर रात में घर आया. उसने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, लेकिन किसी वजह से पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया.

पत्नी की शुरू कर दी पिटाई

इसके बाद बबुआ को गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया. जब बबुआ के मधु ससुर को पता चला कि उनका दामाद उनकी बेटी को पीट रहा है, तो मधु अपने छोटे भाई साधो को लिए बेटी के ससुराल पहुंचा. फिर बबुआ अपने सुसुर और उनके छोटे भाई से ही उलझ गया. इसपर मधु और उनके छोटे भाई साधो ने दमाद की पिटाई कर दी. साथ ही दोनों ने उसको हिदायत दी की वो झगड़ा न करें इसके बाद रात को ही दोनों अपने घर आ गए.

पत्नी के सिर पर दे मारा पत्थर

जब बबुआ के ससुर अपने छोटे भाई के साथ उसके घर से चले गए तो फिर वो अपनी पत्नी पर और ज्यादा गुस्सा हो गया. उसने अपनी पत्नी से कहा कि तुमने मुझे पिटवाया. यही नहीं उसने फिर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. इस दौरान वो हैवान बन गया. इस दौरान उसने जमकर अपनी पत्नी की पिटाई की. पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

शव के पास बैठा रहा रात भर

पत्नी हत्या करने बाद बबुआ ने उसके शव को कंबल से लपेटा और रात भर शव के पास ही बैठा रहा. इस वारदात के बारे में पड़ोसियों को गुरुवार सुबह पता चला. इसके बाद उन्होंने गांव के कोटवार को इस वारदात की जानकारी दी. कोटवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी बबुआ कोरवा की गिरफ्तारी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.