Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ...

सुबह-सुबह धमाकों से दहला था जालंधर, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें

39

जालंधर: पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच जालंधर शहर में आज सुबह दो विस्फोट हुए। सुबह 8.30 बजे बस्ती दानशिमंदा में विस्फोट की खबर मिली। यह विस्फोट नाहला गांव में हुआ। विस्फोटों की आवाज के बाद इलाके में धुआं भी उठता देखा गया।

इसके साथ ही कंपनी बाग के पास एक के बाद एक दो धमाकों की आवाज सुनी गई। सुबह जालंधर में लगातार हवाई सायरन की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पंजाब पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, मौजूदा हालात के बीच लोगों को हवाई सायरन की आवाज सुनते ही घर में रहने की सलाह दी गई है। इस बीच, ‘पंजाब केसरी’ के एक पत्रकार ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का आकलन किया। घटनास्थल पर पहुंचे एक पत्रकार के अनुसार, जिस स्थान पर ड्रोन जैसी वस्तु गिरी, वह स्थान पूरी तरह नष्ट हो गया है। जैसे ही यह ड्रोन जैसी चीज गिरी, उसमें आग लग गई। यहां करीब 2 से 2.5 फीट गहरा गड्ढा है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

यहां यह भी बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, जब भी सायरन बजे तो लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए और छतों व बालकोनियों पर नहीं खड़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, गाड़ी चलाते समय वाहन को सुरक्षित रूप से पार्क करें, लाइटें बंद कर दें तथा पास की किसी इमारत या अंडरपास में शरण लें। किसी भी आपातस्थिति में लोग 112 डायल कर सकते हैं।

इसी बीच जालंधर छावनी और आदमपुर के मध्य गांव उच्चा में सड़क किनारे खेत में पड़ी मिसाइल/ ड्रोन का एक हिस्सा मिला। इसके कुछ और भी हिस्से आस पास के खेतों में पड़े थे जो पुलिस अधिकारी उठा कर ले गए। यह शॉट्स जालंधर छावनी और आदमपुर के मध्य गांव खलियान के एक खेत में  मिसाइल/ ड्रोन का एक हिस्सा गिरने से पड़े गहरे गड्ढे के हैं जिसमें से गांव वासी ढूंढ़ ढूंढ़ कर पुर्जे निकाल रहे हैं। कोमलजीत सिंह के अनुसार यहां धमाका सुबह करीब 3.30 पर हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.