Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सुशासन तिहार में दिखी CM विष्णुदेव साय की दरियादिली… ग्रामीणों के बीच पहुंच कर जाना हाल

237

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार अभियान चल रहा है. इसके तहत मुख्यमंत्री साय गांवों में जा-जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी जरूरतों को जान रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार में शादी के लिए आज कुलेश्वरी कमार से पर्रा, धुकना और सुपा खरीदा. दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा.

यहां उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर अनेक सरकारी योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले. आपको बता दें कि यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं. मुख्यमंत्री ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली. उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी. सीएम साय को ये समान बेहद पसंद आए.

उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा. हालांकि मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना लेकिन उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए.

गरियाबंद जिले के ग्राम मड़ेली भी पहुंचे

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में भी पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी. सीएम ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित किया.

साथ ही शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को उपकरण एवं सामग्रियों का वितरण किया, बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुआ.

मोदी जी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं- साय

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए लोगों के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है. संवाद और समाधान के महापर्व में विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.