Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिविलियन प्लेन की आड़, तुर्किए के ड्रोन और 36 लोकेशन… 8 मई की रात कायर पाकिस्तान ने क्या-क्या किया? भारत ने खोली पोल

240

पाकिस्तान बार-बार मात खाने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात उसने एक बार फिर नापाक हरकत की. भारत में 36 लोकेशन पर 400 ड्रोन से हमला किया. इन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया. ये तुर्किए के ड्रोन थे. पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिट्ठा खोल दिया है. 5 पॉइंट में जाने पाकिस्तान की नापाक हरकतें.

  • कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने के साथ ही सीमा पर भारी गोलाबारी भी की. घुसपैठ की भी कोशिश की. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन मार गिराए. पाकिस्तान की इस हरकत का इसका मकसद खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था. ये तुर्किए के अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन थे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ मेंढर समेत कई सेक्टर में ड्रोन के साथ गोलाबारी भी की. भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को नुकसान हुआ है.
  • कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी की. 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया. भारत ने इनमें से कई ड्रोन मार गिराए. इस तरह के बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का पाकिस्तान का मकसद एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में पता करना और खुफिया जानकारी जुटाना था. मारे गए ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच की जा रही है.
  • विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, पाकिस्तानी हमले के जवाब में पाकिस्तान की चार एयर डिफेंस सिस्टम पर सशस्त्र ड्रोन दागे गए. इनमें से एक ड्रोन एडी रडार को नष्ट करने में सक्षम रहा. पाकिस्तान ने भारी कैलिबर वाली तोपों और हथियारों से लैस ड्रोनों से नियंत्रण रेखा के पार गोलाबारी भी की. भारतीय सेना के 4 जवान हताहत हुए हैं और दो स्कूली बच्चों की जान गई है. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा.
  • विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया, पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. वो ये अच्छी तरह से जानता है कि भारत पर उसके हमले से भारत का एयर डिफेंस रिस्पॉन्स तेज होगा. भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिक वाहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई.
  • विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की एक-एक पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय पाकिस्तान ने बेतुका दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अमृतसर जैसे अपने शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर आरोप लगा रहे हैं. इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान ऐसी हरकतों में शामिल रहा है. पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए नानकम साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो कि एक और सफेद झूठ है. पाकिस्तान सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.