Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

Ludhiana के DC ने जारी किया Helpline Number, लोगों से की ये खास अपील

46

लुधियाना :  भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के बने हालातों को देखते हुए लुधियाना डिप्टी कमिश्नर का बयान सामने आया है। डीसी हिमांशु जैन ने लुधियाना वासियों से अपील की है कि किसी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। शहर में कंट्रोल रूम बने हुए हैं, हेल्पलाइन नंबरजारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जारी हुए निर्देशों का तुरन्त पालन करें। सायरन बजते ही अपने घरों की लाइटें बंद कर दें। इसके बाद अपने परिवार को लेकर घर में किसी सेफ जगह पर चले जाएं।

डीसी हिमांशु जैन ने आगे ये भी कहा कि, अगर लोगों को इमरजेंसी में लाइट चलाने की जरूरत पड़ती है तो पहले अपने घरों के पर्दे कर लें उसके बाद लाइट ऑन करें। ऐसा सिस्टम अस्पताल में भी जारी किया गया है। अस्पताल वालों से कहा गया है कि लाइल ऑन करने से पहले पर्दे करें। ऐसे करना से लाइट बाहर न जाए। डीसी ने कहा कि जिला मेजिस्ट्रेट आपके साथ है। कंट्रोल रूम बने हुए हैं पैनिक न हों। हेल्पलाइन नंबर 01612403100 जारी किया गया है, जिस पर आप कॉल कर सकते हैं और इसके साथ ही लोग 112 पर भई कॉल कर सकते हैं। इन नंबरों पर आप जानकरी सांझा कर सकते हैं।

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं टाइम काफी सेंस्टिव है ऐसे में लोगों को और न डराएं। कोई भी ऐसी वीडियो या न्यूज न फारवर्ड करें जिससे लोग पैनिक जाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमारी इंडियन आर्मी अपना काम कर रही है लोग सिर्फ बैल्कआउट करने में प्रशासन का साथ दें। शहर में पुलिस, पीसीआर, आर्मी व प्रशासन आपके साथ हैं घबराएं नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.