Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक

26

ग्वालियर। भारत-पाक तनाव के बीच ग्वालियर जिला अलर्ट मोड पर आ गया है। महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन होने के चलते ग्वालियर जिला काफी महत्वपूर्ण है। ग्वालियर में इन हालातों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, यह बैठक स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में हुई। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने आपदा प्रबंधन की स्थिति को परखने अधिकारियों से बातचीत की है। समीक्षा बैठक में नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय और जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि युद्ध जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके इसको लेकर एसडीएम स्तर जिम्मेदारियां दी गई है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट सायरन तैनात करेंगे लगातार इसकी मॉनीटaरिंग भी की जाएगी। कलेक्टर रुचिका चौहान का यह भी कहना है कि सीनियर लेवल से निर्देश मिलने पर ब्लैकआउट कदम भी उठाया जा सकता है। हालात की समीक्षा करते हुए स्कूल ,कॉलेज बंद किए जाने पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि मॉक ड्रिल के दौरान हमने आपदा से निपटने जरूरी व्यवस्थाओं को परखा था। ऐसे में जो कुछ कमियां नजर आई है उन्हें भी जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा, ताकि युद्ध जैसी आपदा के समय लोगों को सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.