Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दीपावली के पावन अवसर पर दिल्ली-NCR के नागरिकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीमित समय के लिए ... Indore Dewas TI Dilip Puri Murder Case: देवास में टीआई दिलीप पुरी की हत्या और जहरीली शराब कांड पर गर... Vidisha Deepawali News: विदिशा के खाई मोहल्ला में गूंज रही पारंपरिक कारीगरों की कला, लक्ष्मी-गणेश की... Barwani Illegal Ganja Farming Busted: बड़वानी में ऑपरेशन 'ग्रीन स्ट्राइक' के तहत बड़ी कार्रवाई, 41 ल... Burhanpur News: दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर घूमने वाली महिला को मिली मदद, सीएम मोहन यादव के निर्देश... भगवान श्री कृष्ण पर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद चौतरफा घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र ... MP Liquor Mafia Murder TI Dilip Puri: देवास में टीआई दिलीप पुरी की हत्या पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघा... Chhatarpur Jalvihar Mela News: बुंदेलखंड के ऐतिहासिक जलविहार मेले की धूम, बुंदेली राई की शानदार प्रस... मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कृषि लोकोत्सव में फैली भारी अव्यवस्थाओं को लेकर भड़के बीज... बड़वानी: धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश करता बड़वानी का प्राचीन श्री सांवल...

हर समय रहता है स्ट्रेस तो दिन की शुरुआत इन 5 तरीकों से करें

40

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस यानी तनाव का होना आम बात है. पर अगर ये लगातार परेशान करें तो लाइफ में परेशानियों का बना रहना लगा रहता है. लोग शुरू में ओवरथिंकिंग का शिकार होते हैं जो स्ट्रेस का रूप ले लेती है. अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो कभी-कभी हालात डिप्रेशन के भी बन जाते हैं. ये स्ट्रेस हमें इस कदर अपनी चपेट में ले लेता है कि रातों में नींद नहीं आती है. नींद का रूटीन बिगड़ जाए तो अगला दिन तक खराब जाता है और ये एक अनहेल्दी रूटीन बन जाता है जिसे न चाहते हुए भी हमें फॉलो करना पड़ता है. अब सवाल है कि ऐसा क्या किया जाए कि तनाव कम हो और हम खुश रहते हुए अपनी जिंदगी को जीएं.

कहीं आप भी तो चीजों को भूल नहीं जाते हैं या किसी सोच में डूबे रहते हैं? अगर ऐसी प्रॉब्लम्स हैं तो ये बिगड़ी हुई मेंटल हेल्थ को दर्शाता है. ऐसा नहीं है कि इसे चुटकियों में ठीक कर दिया जाए लेकिन कुछ तरीके आजमाए जा सकते हैं. आपको एक मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना चाहिए जिससे आपका दिन स्ट्रेसफुल न बीते. ऐसे टिप्स या ट्रिक्स रूटीन में अपनाकर हमें परेशान करने वाले स्ट्रेस को कुछ हद तक कम किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 कारगर तरीकों के बारे में…

वो 5 आदतें जो आपको सफल व्यक्ति बनाएंगी

सुबह 5 बजे उठना

आपने सब को बोलते सुना होगा कि ब्रह्रा मुहूर्त में उठना चाहिए यानि की सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच. जल्दी उठने से आपको खुद के लिए थोड़ा समय मिल जाता है और आप शांतिपूर्वक अपने सारे काम शुरू कर सकते हैं.

सबसे पहले पानी पीना

रातभर सोने के बाद आप जब सुबह उठते हैं तो डिहाइड्रेटेड रहते हैं. इसलिए अपने दिन की शुरुआत पानी पीने के साथ करें ये आपके डाइडेशन को इंप्रूव करता है और शरीर को हाइड्रेट करता है. ऐसा करने से आपका मूड बेहतर होता है, एनर्जी बूस्ट होती है, मानसिक शांति मिलती है ताकि आप अपने दिन में जो भी काम करें उसपर फोकस कर सकें.

सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल न करें

फोन हमारी लाइफ का सबसे बड़ा डिस्ट्रेक्शन है. इसलिए सुबह उठते ही फोन पर नोटिफिकेशन चेक करने की आदत को छोड़ दें और खुली हवा में कुछ समय बिताएं जिससे आपकी मेंटल हेल्थ सही रहेगी और आप दिन को बेटर बना पाएंगे.

रोजाना कुछ न कुछ लिखें

आप एक डायरी पर जो भी आप फील कर रहे हैं वो लिखें. अगर आपको मन में कुछ पॉजिटिव आ रहा है वो भी लिखें कि आप आज के दिन को कैसे बेहतर बना सकते हैं. लिखने से आपको अपनी फीलिंगस के बारे में पता चलेगा और इससे आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.

अपने बेड को साफ-सुथरा रखें

सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी बेडशीट को फोल्ड करें. भले ही ये आदत सुनने में बहुत छोटी सी लग रही है पर ये बहुत ही पावरफुल हैबिट है जो आपके मूड को बेहतर बना सकती है, स्ट्रेस को कम कर सकती है. वैसे भी आप जितनी सफाई अपने आस-पास रखेंगे आपको उतना ही अच्छा फील होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.