Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

दिल्ली पर मौसम का ट्रिपल अटैक… आसमान से बरसेगी आफत, अगले तीन दिन भारी

8

मई के महीने में गर्मी का रूप भीषण होता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है. बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के इलाकों का हाल ऐसा ही है. मौसम के इस परिवर्तन से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकतर इलाकों में अगले तीन दिन तक तेज हवाएं, बारिश और आसमान में बादलों का डेरा रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 मई तक राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, 30 से 40 किलोमीटर तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा पहाड़ी राज्योंजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. 9 से 12 मई के दौरान पश्चिम भारत में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली में बिजली-तूफान और ओलावृष्टि

दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को मौसम का बिगड़ा रूप देखने को मिलेगा. दिल्ली में बीते कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. ठंडी हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. रात में लोगों को कूलर और एसी बंद करना पड़ रहा है. दिल्ली वालों के लिए इस वीकेंड मौसम मस्ती भरा रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में दो दिन बिजली के साथ तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है.

आज इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा.

अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 12 मई के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. 10 से 12 मई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. 11 और 12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.