Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट

7

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है. देश के 24 एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है. गुरुवार की रात पाकिस्तान ने सीमा से सटे भारतीय राज्यों पर जमकर बमबारी की, लेकिन भारत ने सभी मिसाइलों को नाकाम कर दिया. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहर अंधेरे में डूबे दिखे. तनाव को देखते हुए सरकार ने कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है.

इस फैसले के मुताबिक, उत्तर भारत के 24 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह कदम ऑपरेशन सिंदूर के तहत उठाए गए एहतियाती उपायों का हिस्सा है. इस ऑपरेशन के तहत सेना ने पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे.

इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट

पाकिस्तान ने जम्मू के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए. इसी के बाद एयरपोर्ट्स को बंद करने का फैसला लिया गया. बुधवार देर शाम से जम्मू में पूरी तरह ब्लैकआउट की स्थिति रही. लोगों ने आकाश में मिसाइलों की चमक देखी.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक भारत के इन एयरपोर्ट्स को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है.

  • चंडीगढ़
  • श्रीनगर
  • अमृतसर
  • लुधियाना
  • भुंतर
  • किशनगढ़
  • पटियाला
  • शिमला
  • कांगड़ा-गग्गल
  • बठिंडा
  • जैसलमेर
  • जोधपुर
  • बीकानेर
  • हलवारा
  • पठानकोट
  • जम्मू
  • लेह
  • मुंद्रा
  • जामनगर
  • हीरासर (राजकोट)
  • पोरबंदर
  • केशोद
  • कांडला
  • भुज

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने एयरपोर्ट्स के टर्मिनल भवनों में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही सभी उड़ानों के लिए सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (SLPC) को अनिवार्य कर दिया है.

BCAS ने अपने परामर्श में कहा, पहलगाम में हाल के हमले और इसके बाद की तनावपूर्ण सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, सभी नागरिक उड्डयन प्रतिष्ठानों जैसे एयरपोर्ट्स, हवाई पट्टियों, हवाई क्षेत्रों, वायु सेना स्टेशनों, हेलीपैड, उड़ान स्कूलों, और उड्डयन प्रशिक्षण संस्थानों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाना आवश्यक है, ताकि देश में कोई अप्रिय घटना न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.