Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 4... दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ ... दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर ला... पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो...

भारत ने ड्रोन अटैक से पूरे पाकिस्तान को हिलाया, लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह

37

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. उसने बुधवार रात को भारत पर नाकाम हमले किए, जिसके जवाब में हिंदुस्तान ने गुरुवार को पूरे पाकिस्तान को ड्रोन से हिला दिया. पाकिस्तान की नापाक हरकत की जानकारी सरकार ने बयान जारी कर दी.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारतीय वायुसेना ने आज सुबह पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाकर एक निर्णायक कार्रवाई की. यह कार्रवाई 7-8 मई की रात को पाकिस्तान द्वारा भारत के उत्तरी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई. भारत के इस हमले में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम भी तबाह हो गया. पाकिस्तान ने हथियार चीन से खरीदा था.

भारत में कहां-कहां पर नाकाम हमले?

पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, अदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. इन हमलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान के नाकाम हमले का भारत ने गुरुवार को जवाब दिया और कई शहरों में ड्रोन अटैक किया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत की कार्रवाई संतुलित है. हमने केवल उन प्रणालियों को निशाना बनाया, जो हमारे ठिकानों पर हमले के लिए जिम्मेदार थीं.

इस नाकाम हमले के जवाब में भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को ड्रोन हमले से हिला दिया. पाकिस्तान में अब तक कुल 25 ड्रोन अटैक हुए हैं. जिन शहरों में ड्रोन अटैक हुआ है वो लाहौर, कराची, रावलपिंडी, सियालकोट, उमरकोट, गुजरांवाला, चकवाल, घोटकी, अट्टोक, नरवाल, छोर और शेखुपूरा हैं.

LoC पर भी पाकिस्तान की नापाक हरकत

इस बीच, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और तोपों से गोलीबारी तेज कर दी है. इस गोलीबारी में 16 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं. भारत ने इस आक्रामकता का जवाब देने के लिए मजबूर होकर उचित कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तानी गोलीबारी रुक गई.

भारत ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा किसी भी उकसावे का कड़ा जवाब दिया जाएगा. स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और भारत शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बशर्ते पाकिस्तान इसका सम्मान करे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.