Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

मई और जून में कब-कब है बुढ़वा मंगल? जानें मंगल और शनि की शांति के उपाय!

9

सनातन धर्म में बड़ा मंगल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, इसकी शुरु जेष्ठ माह के पहले मंगलवार से होती है. इस महीने में बजरंगबली की पूजा बहुत ही फलदायी मानी जाती है. मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सारे दुख-तकलीफ मिट जाते हैं. इसके साथ ही जातक की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. इसके अलावा बड़ा मंगल के दिन भंडारा करने का भी विधान है.

मई जून में कब-कब पड़ेगा बड़ा मंगल|Bada Mangal 2025 dates

  • पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
  • दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
  • तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
  • चौथा बड़ा मंगल- 2 जून 2025
  • पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025

बड़ा मंगल शनि दोष से मुक्ति के उपाय|Bada Mangal remedies for peace of Saturn

पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने शनि देव की रावण से रक्षा की थी, जिसके बाद शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि जो भी व्यक्ति महाबली हनुमान की शरण में होगा, वह उसे कभी परेशान नहीं करेंगे. यदि आप पर शनि की ढैय्या, महा दशा या साढ़े साती चल रही है तो जेष्ठ माह में हनुमान जी का पूजा करने करने के साथ हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करने और चोला चढ़ाने से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है.

मंगल दोष से मुक्ति के उपाय|Bada Mangal remedies for peace of Mars

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष या मंगल ग्रह नीच या शुत्र क्षेत्र में विराजमान होता है, तो व्यक्ति के साथ दुर्घटना होना जैसे चोट लगना या शत्रु पक्ष हावी रहता है. साथ ही व्यक्ति पराक्रम नहीं दिखा पाता है. ऐसी स्थिति में आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए. बड़ा मंगल को मंदिर में जाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं. उसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करने से भी मंगल ग्रह के कारण मिलने वाली पीड़ा कम होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !