Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

मेरी जान भी चली जाए तो… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ऐसा क्यों बोले तेज प्रताप यादव

9

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने कल बुधवार आधी रात को पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कर उसे सबक सिखा दिया. सेना की ओर से किए गए इस ऑपरेशन के बाद देश में लोगों का जोश हाई है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी देश के लिए जंग के मैदान में जाने की इच्छा जताई है. उन्होंने बताया कि उनके पास जहाज चलाने का अनुभव है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं.”

मेरी जान भी चली जाए तो…

उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दौरान की कई फोटो को शेयर करते हुए बताया, “आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा.” X पर उन्होंने जो फोटो शेयर की है उसके अनुसार फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस (रेस्ट्रिक्टेड) है, जो रेडियो संचालन के लिए है.

तेज प्रताप के भाई तेजस्वी यादव ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना की. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम 1.40 करोड़ भारतीय लोग अपनी सेना और सरकार के साथ खड़े हैं.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्या बोले

तेजस्वी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर शेयर किए गए अपने वीडियो बयान में कहा, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद! भारतीय सेना जिंदाबाद! जय हिंद… भारत और भारतीय सेना ने देश में किसी भी तरह के आतंकवाद या अलगाववादी आंदोलन को कभी बर्दाश्त नहीं किया है, न ही वे ऐसा कभी करेंगे. भारतीय सेना ने हमेशा माताओं की कोख और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है.”

आरजेडी नेता ने यह भी कहा, “हम सत्य, अहिंसा और शांति में विश्वास करते हैं. जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं… अगर वे हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करते हैं, तो हम जानते हैं कि कैसे एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देना है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.