जम्मू संभाग के वो 7 रास्ते, जहां से गुजरे आतंकी; बीते 2 साल में हमले के लिए किया इस्तेमाल; अलर्ट पर एजेंसियां
जम्मू-कश्मीर सालों से आतंकवाद से जूझ रहा है. बीते सालों में कश्मीर में कई बड़े आतंंकवादी हमले हुए. ताजा हमला आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में किया. आतंकी सेना की मौजूदगी के बाद भी घुसपैठ करने में कामयाब हो रहे हैं. फिर घुसपैठ के बाद सात रास्तों का उपयोग कर रहे हैं. इनमें से कुछ आतंकयों के पारंपरिक रास्ते रहे हैं.
बताया जा रहा है कि आतंकी इन रास्तों का उपयोग 90 के दशक में भी किया करते थे. जम्मू संभाग में आतंकवादी घटनाओं में कमी आने के बाद इन रास्तों में सेना की तैनाती भी कम की गई. हालांकि अब एक बार फिर जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं. आतंकियों ने अपने ओवर ग्राउंड वर्कर्स की सहायता से पुराने रास्तों का उपयोग कर हमले किए.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.