Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वैशाख पूर्णिमा के दिन दीपक से करें ये 1 काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा!

39

पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण प्रभाव में होता है. धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा पर चंद्र देव को अर्घ्य देने से तनाव से मुक्ति मिलती है. पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना के लिए भी उत्तम मानी गई है. इस दिन भगवान विष्णु संग लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और पापों से मुक्ति प्राप्त होती है.

वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है. इस साल 12 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा पड़ रही है. इस शुभ तिथि पर अगर आप दीपक से जुड़ा एक आसान उपाय करते हैं, तो आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. वैशाख पूर्णिमा पर आपको घर की चार जगहों पर दीपक जलाने हैं. मान्यता है कि इससे सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं.

वैशाख पूर्णिमा 2025 कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई को शाम 6:55 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 12 मई को शाम 7:22 मिनट पर होगा. ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी.

वैशाख पूर्णिमा पर यहां जलाएं दीपक

मुख्य द्वार पर- वैशाख पूर्णिमा पर विष्णु भगवान की पूजा का विधान है. वहीं, इस तिथि पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

तुलसी में- वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तुलसी की पूजा करें और इसके बाद तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को कर्ज आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है.

मंदिर में- वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. वैशाख पूर्णिमा पर घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ होता है.

किचन में- धार्मिक मान्यता के अनुसार, किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होती है और इसका प्रभाव व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है. ऐसे में आप वैशाख पूर्णिमा के दिन किचन में दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न की कभी कमी नहीं रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.