Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad Fire: फरीदाबाद के केमिकल गोदाम में भयंकर आग, 50 लोग झुलसे Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत

‘पाकिस्तान बनेगा भारत का 29वां राज्य’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद अखंड भारत की बात

12

भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” पर हर भारतीय को गर्व हो रहा है. देश में जश्न का माहौल है और लोग सड़कों पर तिरंगा झंडा लेकर ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं. एयर स्ट्राइक की खुशी में डूबे लोग पाकिस्तान को भारत का 29वां राज्य बनाने की कह रहे हैं. लोग अखंड भारत की बात कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, अगर पाकिस्तान जवाबी हमला करता है इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा.

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी. आतंकियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला था. सीमा पार से आए आतंकियों से बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. देर रात हुई स्ट्राइक से पीओके में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

पाकिस्तान को बनाएंगे 29वां राज्य

जबलपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भारतीय सेना की स्ट्राइक पर इसे मोदी सरकार का पाकिस्तान को करारा जवाब बताया. TV-9 से बात करते हुए लोगों ने कहा, “अगर पाकिस्तान जवाबी हमला करता है, तो उसे ध्यान रखना चाहिए, 1971 पर तो लाहौर तक गए थे. इस बार पाकिस्तान को 29वां राज्य बनायेंगे.” इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की. साथ ही आतंकवाद के समूल नाश की बात कही.

महिलाओं ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ

शहर की महिलाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भरसक तारीफ की. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में जिनका सिंदूर उजड़ा उसका यह सबसे सटीक बदला है. महिलाओं ने कहा कि आतंकियों ने बेरहमी से बेकसूर 26 लोगों की मारा था. उनकी इस हरकत का मोदी सरकार ने बदला लिया है. उन्होंने कहा कि हमारी बहादुर सेना ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है. पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को उड़ाकर देश की सेना ने दिखा दिया कि वह कितनी ताकतवर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.