Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

बाप-बेटे को दी खौफनाक सजा, CCTV में कैद हुआ मंजर

13

गुरदासपुर : सीमावर्ती कस्बे दोरागला में एक दुकान पर मोटरसाइकिल रिपेयर करवा रहे पिता-पुत्र पर कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे युवक आकाशदीप सिंह और उसका पिता अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला आकाशदीप द्वारा तीन महीने पहले प्रेम विवाह रचाने का है और हमला करने वाले इस लव मैरिज से नाराज लड़की के मामा बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आकाशदीप के पिता अमरजीत सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

जानकारी देते हुए घायल युवक आकाश दीप सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के माता-पिता इस पर सहमत हो गए, लेकिन लड़की के मामा और कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने दुकान पर खड़े आकाशदीप और उसके पिता पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में आकाशदीप के पिता अमरजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में उपचाराधीन आकाशदीप ने कहा कि पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस बीच, पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आकाशदीप के पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अमरजीत सिंह की हालत बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि उनका उपचार मौके पर ही शुरू कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि यह मारपीट का मामला बताया जा रहा है, जिसमें मरीज के सिर और बाजू पर चोटें आई हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.