Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, BDPO कार्यालय का अधीक्षक गिरफ्तार

12

अमृतसर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वी.बी.) ने ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय (बी.डी.पी.ओ.), वेरका ब्लॉक, रानी-का-बाग, अमृतसर के अधीक्षक सतनाम सिंह को 60 हजार रुपए रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। जिला अमृतसर के निवासी ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन में शिकायत की थी।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि उसने बी.डी.पी.ओ. वेरका लखविंदर कौर को शिकायत दी थी कि उसके पड़ोसी गुरविंदर सिंह ने उसके घर के रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। बी.डी.पी.ओ. ने मामले को अधीक्षक को दिया था, जिन्होंने आगे जूनियर इंजीनियर मोहित कुमार व पंचायत सचिव अशोक कुमार को फॉरवर्ड किया। जांच में पता चला है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण वास्तविक था, जिसके चलते 3,284 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारी ने इसका पालन नहीं किया, जिसके चलते बी.डी.पी.ओ. कार्यालय ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पुलिस सहायता का अनुरोध किया। हालांकि, उचित कानूनी कार्रवाई करने के बजाय अधीक्षक सतनाम सिंह ने आगे की कार्रवाई को आसान बनाने के लिए 50 हजार रुपए मांगे और शिकायतकर्त्ता को 20 हजार एडवांस भुगतान करने को कहा।

शिकायतकर्त्ता ने सतनाम सिंह के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पुलिस की मदद से अवैध खंभों को हटा दिया गया। गांव की नाली को अवरुद्ध करने वाले पड़ोसी द्वारा प्रतिशोध के कारण शिकायतकर्त्ता ने फिर से आरोपी से संपर्क किया। इस पर सतनाम सिंह ने शिकायतकर्त्ता से रिश्वत के बारे में चुप रहने को कहा। विजिलैंस ब्यूरो ने जांच के बाद सतनाम सिंह के खिलाफ वी.बी. पुलिस स्टेशन, रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्रवक्ता ने कहा कि बी.डी.पी.ओ. लखविंदर कौर की भूमिका जांच के दायरे में है और जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.