Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वक्फ कानून के खिलाफ चल रहा डिजिटल जिहाद, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने AIMPLB को घेरा

45

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश भर में गुस्से का माहौल है. देश भर के लोग पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेने की बात कह रहे हैं. दूसरी तरफ वक्फ कानून को लेकर भी घमासान मचा हुआ है, जिसमें जमकर सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने एआईएमपीएलबी पर वक्फ कानून के खिलाफ डिजिटल जिहाद फैलाने का आरोप लगाया है.

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) पर वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ सोशल मीडिया पर डिजिटल जिहाद अभियान चलाने का आरोप लगाया है. अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसे संसद और भारत के संविधान के खिलाफ खुला डिजिटल विद्रोह बताया है.

विथड्रॉ वक्फ अमेंडमेंट्स का चलाया जा रहा हैशटैग

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के आरोप पर फिलहाल एआईएमपीएलबी की ओर से कोई रियेक्शन सामने नहीं आया है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी ने एक बयान में कहा कि सरकार को ऐसे भड़काऊ तत्वों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर यह नहीं रुका तो देश का कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

सिद्दीकी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ विथड्रॉ वक्फ अमेंडमेंट्स हैशटैग के तहत अभियान चला रहा है और मुसलमानों से एक्स पर डिजिटल जिहाद छेड़ने का आह्वान कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई फतवा नहीं है, बल्कि देश की संसद और संविधान के खिलाफ खुला डिजिटल विद्रोह है.

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून का मामला

वक्फ कानून संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है. हालांकि कई लोगों ने इसका विरोध भी किया. यही कारण कि वक्फ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं. यही कारण है कि वक्फ अधिनियम को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में है. सरकार की ओर से आरोप लगाया गया कि इस कानून को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.