Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

Bathinda में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

33

बठिंडा: बीते दिनों थाना कैंट क्षेत्र में शराब ठेके से पिस्तौल की नोक पर नकदी लूटने वाले आरोपियों की तलाश में निकली सीआईए पुलिस टीम पर रविवार शाम को गोलीबारी हुई। इस दौरान परसराम नगर में आरोपी अमरजीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे ए.एस.आई. सुखप्रीत सिंह घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद आरोपी अमरजीत अपने साथियों राजीव और रोहित के साथ फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को नहर के पास घेर लिया। वहां भी अमरजीत ने दोबारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में अमरजीत और राजीव की टांग में गोली लगी, जबकि रोहित ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ थाना केनाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएसपी अमनीत कोंडल ने सोमवार सुबह प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शराब ठेके से हुई लूट की वारदात में शामिल थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित के घर परसराम नगर में छिपे हुए हैं, जिस पर सीआईए की टीम ने छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी है या अवैध।  आरोपी अमरजीत सिंह का एक साथी जेल में बंद है, जिससे वह लगातार संपर्क में था। पुलिस को शक है कि हथियार आरोपी को जेल में बंद व्यक्ति ने मुहैया करवाया होगा। इस संबंध में गहराई से जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.