Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों क... इंसानियत शर्मसार! डार्क वेब पर मासूमों का सौदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी, 47 देशों तक फैला था गंद... Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति ... Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार...

जम्मू कश्मीर के रामबन में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जवान शहीद

10

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास एक सेना का ट्रक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए. पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया गया. यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था और मृतकों को रामबन जिला अस्पताल लाया जा रहा है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ था. सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया गया.

सेना ने दिए हादसे की जांच के आदेश

अधिकारियों की मानें तो हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया. फिलहाल शहीद हुए जवानों के शवों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन का संतुलन बिगड़ने की वजह से वह गहरी खाई में गिर गया.

तीनों शहीद जवानों के बलिदान को सम्मानित करते हुए सेना ने एक शोक सभा का आयोजन किया. सेना के सीनियर अधिकारियों ने पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. शहीद हुए जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है.

चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात

पहलगाम हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में भारी सुरक्षा बल तैनात है. इसके साथ ही पहले के मुकाबले इस समय ज्यादा गश्ती की जा रही है. इसी गश्ती के दौरान ये हादसा हो गया, जिसमें 3 जवान शहीद हो गए. पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही सेना फुल अलर्ट मोड पर होकर काम कर रही है. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.