Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्नी को मारकर घर में दफनाया, तीन दिन तक कब्र पर ही लगाया बिस्तर; पछतावा हुआ तो…

33

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां मामूली विवाद में अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया. यही नहीं, तीन तक आरोपी पत्नी की कब्र पर ही बिस्तर लगाकर सोता रहा. इस दौरान जब उसे पछतावा हुआ तो वह दुकान से जहरीला पदार्थ खरीद कर लाया और खाने के बाद मुहल्ले वालों से कहा कि उसने जहर खाया है. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उस समय तक आरोपी की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने जब आरोपी का बिस्तर हटाया तो मिट्टी में से उसकी महिला का हाथ झांकता नजर आया. ऐसे में पुलिस ने मिट्टी हटवाई तो भयंकर बदबू के साथ उसकी पत्नी का शव बरामद हुआ. पुलिस ने तत्काल दोनों शवों का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है. जबकि उसकी मृत पत्नी रुक्मणि थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों शराब पीते थे.

आरोपी ने की थी चौथी शादी

शराब पीने के बाद दोनों अक्सर लड़ते थे. आशंका है कि तीन दिन पहले लक्ष्मण और रुक्मणि एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे और इसी दौरान दोनों में झगड़ा हुआ तो लक्ष्मण ने उसका गला घोंट दिया था. वारदात के बाद वह शव को बाहर कहीं ठिकाने लगाने के बजाय अपने घर में गड्ढा खोद कर दफन कर दिया. वहीं पड़ोसियों के पूछने पर बताया कि वह मायके गई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि लक्ष्मण ने रूकमणि के साथ चौथी शादी की थी. वहीं रुक्मणि ने भी दो पतियों को छोड़ने के बाद लक्ष्मण के साथ तीसरी शादी की थी.

तीन दिन कब्र पर ही लगाया था बिस्तर

पुलिस के मुताबिक दोनों के पहले से बच्चे भी थे, लेकिन वह इनके साथ नहीं रहते थे. बताया जा रहा है कि तीन दिन कब्र पर सोने के बाद लक्ष्मण को पछतावा होने लगा. ऐसे में वह शुक्रवार की दोपहर बाजार से कोई जहरीला पदार्थ खरीद कर लाया और खा लिया. इससे उसके शरीर में जलन होने लगी तो वह घर के बाहर निकला और पड़ोसियों को बताया के उसने जहर खा लिया है. इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस के आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.