Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

पांढुर्णा में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 20 लोग घायल

40

पांढुर्णा।  मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे शादी समारोह से अपने गांव लौटते समय पांढुर्णा तहसील के मारुड गांव के अंधे मोड़ पर बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बाराती एक शादी समारोह से लौट कर पांढुर्णा के ग्राम मारूड अपने गांव जा रहे थे, गांव से पहले एक अंधे मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होने के कारण पलट गया जिसके कारण 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं पिकअप के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जिसका नाम शिवकली मर्सकोले है।

जब यह वाहन पलटा तो इसमें बाराती भरे हुए थे, इस घटना में करीब 20 लोग बुरी तरह घायल हुए। पांढुर्णा की डायल 100 और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया वहीं इलाज के दौरान 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल रहने पर पायल धुर्वे 16 साल,आदित्य इवनाती 13 ,अंश धुर्वे 11 ओर टीनू वरकड़े 16 के सिर ओर हाथ पैर पर गंभीर चोट रहने पर चारों को नागपुर रेफर किया।

वहीं दूसरी ओर बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल पांढुर्ना में लगातार जारी है। जिस पर डॉक्टरों की टीम सतत् निगरानी बनाए हुए है। घायलों में 18 वर्ष से कम बच्चों की संख्या 10 से ज्यादा है वहीं बुजुर्ग भी घायल है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.