Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘वो मुसलमान है, और मैं अपनी मर्जी से…’, पहले खुद ही घर से गायब हुई RAS अधिकारी, मामले ने तूल पकड़ा तो पहुंची थाने

33

राजस्थान के जयपुर में एक महिला RAS अधिकारी के लापता होने की FIR थाने में दर्ज करवाई गई. माता-पिता ने इसे लव जिहाद बताते हुए कहा- हमारी बेटी को उसी का साथी RAS अधिकारी बहला फुसला कर कहीं ले गया है. परिजनों ने इसे लव जिहाद बताया. मामला बढ़ता देख महिला RAS अधिकारी थाने पहुंची. बोली- हां वो मुसलमान है. और मैं अपनी मर्जी से उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही हूं.

मामला शिप्रापथ थानाक्षेत्र का है. परिजनों का कहना था कि हमारी बेटी बिना जानकारी दिए घर से चली गई है. जांच के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि लापता महिला RAS अधिकारी अपने सहयोगी अधिकारी के साथ रह रही है. मंगलवार को जब माता-पिता को बेटी की लोकेशन का पता चला, तो वे भावुक होकर शिप्रापथ थाने पहुंचे और बेटी से मिलने की अनुमति मांगी. पुलिस के समझाने के बावजूद युवती ने अपने माता-पिता से मिलने से इनकार कर दिया.

बाद में युवती खुद बजाज नगर थाने पहुंची और बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से साथी अधिकारी के साथ रह रही है और उस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है. साथ ही उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह अब अपने माता-पिता के संपर्क में नहीं रहना चाहती.

परिजनों ने लिव जिहाद का दिया नाम

माता-पिता ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है और एक साजिश के तहत उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से दूर किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस एंगल को फिलहाल खारिज करते हुए कहा है कि युवती बालिग है और अब तक की जांच में कोई जबरदस्ती या गलत मंशा का प्रमाण नहीं मिला है.

मुस्लिम अधिकारी पर लगाया ये आरोप

महिला अधिकारी के पिता ने बजाज नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में मुस्लिम अधिकारी अमन खिलेदार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने योजनाबद्ध ढंग से उनकी बेटी को अपने साथ ले जाकर उसका मानसिक रूप से प्रभावीकरण किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन युवती के स्पष्ट बयान और कानूनी उम्र को ध्यान में रखते हुए यह मामला फिलहाल संवेदनशील पारिवारिक विवाद के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें दोनों पक्षों की भावनाएं और अधिकार जुड़े हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.