Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्रेडिट कार्ड को करें UPI से लिंक, मुसीबत में काम आएंगे ये ढेरों फायदे

24

आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट को UPI ने काफी आसान बना दिया है. इसके कारण डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर आसान हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करते हैं तो यह आपके लिए एक स्मार्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसे सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी होता है. इसका आप सही से इस्तेमाल करके रिवार्डस, कैशबैक तक का फायदा उठा सकते हैं.

आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के क्या -क्या फायदे हैं.UPI ने पेमेंट कल्चर को पूरी तरह से बदल दिया है और ट्रांजेक्शन शुरू करने के लिए यूपीआई को क्रेडिट कार्ड से लिंक करने की जरूरत है. जिससे आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का इस्तेमाल करके यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इससे आपको फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी.

रिवॉर्ड्स और कैशबैक का फायदा

क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह डेबिट कार्ड की तुलना में ज्यादा रिवॉर्ड्स देता है. अगर आपने RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक किया है तो आपको हर यूपीआई ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स या फिर कैशबैक भी मिल सकता है.

हर जगह आसानी से पेमेंट की सुविधा

क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना हमेशा आसान नहीं होता है, खासकर आप इसे छोटी दुकानों पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. क्योंकि हर जगह आपको POS मशीन नहीं मिलेगी. वहीं, अगर आप यूपीआई को क्रेडिट कार्ड से लिंक करते हैं तो आपको QR कोड हर जगह मिल जाएगा जिससे आप आराम से तुरंत पेमेंट कर सकते हैं.

आसान क्रेडिट एक्सेस

अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करते हैं, तो यह आपके लिए एक बैकअप पेमेंट ऑप्शन के रूप में भी काम करता है. इसका फायदा आपको तब होता है जब आपको कोई बड़ी खरीदारी करनी है या फिर आप किसी इमरजेंसी की स्थिति में हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.