Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में गेहूं की लिफ्टिंग में नया Record, Top पर आया ये शहर

25

लुधियाना (खुराना) : गेहूं के मौजूदा फसली सीजन दौरान पंजाब भर के सभी 24 जिलों से संबंधित अनाज मंडियों एवं खरीद केंद्रों में गेहूं की आमद का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 26 अप्रैल तक लुधियाना जिले की 114 के करीब अनाज मंडियों में 5,97522 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल की आमद हुई है जिसमें से विभागीय अधिकारियों द्वारा 5,17398 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद करते हुए किसानों के बैंक खातों में 100 फीसदी से अधिक पेमेंट ट्रांसफर करने में फतेह प्राप्त की है।

वहीं फसली सीजन के मध्यांतर तक जिले से संबंधित सभी अनाज मंडियों एवं खरीद केंद्रों में पिछले 72 घंटे के दौरान 91 फ़ीसदी तक गेहूं की लिफ्टिंग का काम मुकम्मल कर लुधियाना जिले ने पंजाब भर में पहले नंबर पर बाजी मारी है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड बताया जा रहा है जो कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ईस्ट की कंट्रोलर मैडम शिफाली चोपड़ा और वेस्ट कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की योग्य लीडरशिप और कर्मचारियों के बेहतरीन टीम वर्क को दर्शाता है। मामले संबंधी बातचीत करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कंट्रोलर शिफाली चोपड़ा और सरताज सिंह चीमा ने बताया कि सभी सरकारी खरीद एजैंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ध्यान पूरी तरह से गेहूं के सुचारु खरीद प्रबंधों पर टिका हुआ है।

उन्होंने बताया कि पंजाब भर में गेहूं की फसल की बंपर पैदावार हुई है और मौजूदा समय दौरान सभी अनाज मंडियों में फसल धड़ाधड़ उतर रही है। ऐसे में गेहूं की खरीद, बोरियों में भराई करने और तय समय में लिफ्टिंग का काम निपटाना एक बड़ा टास्क होता है जिसके लिए लुधियाना जिला अपना नतीजा बेहतरीन से भी ऊपर दे रहा है। किसी भी अनाज मंडी या खरीद केंद्र में बारदाने की कोई कमी नहीं है। एक सवाल के जवाब में अधिकारियों ने बताया कि मई महीने के दूसरे सप्ताह तक गेहूं का सीजन खत्म होने की पूरी संभावना है।

कौन सा जिला किस पायदान पर

  •  लुधियाना – 91 फीसदी,
  •  पठानकोट – 87.92 फीसदी
  •  रूपनगर- 78.03 फीसदी
  •  बठिंडा- 77.91 फीसदी
  •  बरनाला- 75.38 फीसदी
  •  गुरदासपुर- 72.45 फीसदी
  •  मानसा -70.93 फीसदी
  •  जालंधर-66.77 फीसदी

लुधियाना में किसने, कितना खरीदा माल, आंकड़े लाख मीट्रिक टन में

  • पनग्रेन-1,17920
  • मार्कफैड-92964
  • पनसप- 68410
  • वेयर हाऊस-60723
  • एफ.सी.आई. -40297
  • प्राइवेट ट्रेडर्स -1,37025

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.