Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

2025 के बाद पाकिस्तान धरती से खत्म हो जाएगा… बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

15

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में पहलगाम में हुए अटैक पर पाकिस्तान को लेकर टिप्पणी की है. पाकिस्तान की तरफ से पहलगाम में किए गए आतंकी हमले को लेकर निशिकांत दुबे ने कहा, साल 2025 तक पाकिस्तान नामक देश का नाम पृथ्वी से खत्म हो जाएगा.

दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका-देवघर लाइन पर देवघर और मोहनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच प्रस्तावित महेशमारा हॉल्ट की आधारशिला रखी. इसी दौरान उन्होंने पहलगाम अटैक को लेकर बात की. बीजेपी सांसद ने महेशमारा हॉल्ट की आधारशिला रखते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा, यह मोदी की गारंटी है – आपको इस पर भरोसा करना चाहिए. मोदी जी जो भी कहते हैं, आपने उसे हमेशा सच होते देखा है.

“पाकिस्तान नामक देश खत्म हो जाएगा”

इसी के बाद सांसद ने पहलगाम अटैक का जिक्र किया. उन्होंने कहा, मैं यह कह सकता हूं कि आज जो देश के हालात है और जिस ढंग से हिंदुस्तानियों को खासकर हिंदूओं को चुन-चुन कर मारा है पाकिस्तानी आर्मी ने, आज मैं यहां से आपको बोल कर जा रहा हूं कि बिहार में जो माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि सब आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे, साल 2025 के बाद इस धरती पर से पाकिस्तान नामक देश खत्म हो जाएगा.

भारत ने उठाए सख्त कदम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 मार्च को आतंकी हमला हुआ. इस अटैक में 26 टूरिस्ट की जान गई, जिसमें दो विदेशी टूरिस्ट भी थे. इसी के साथ कई लोग घायल भी हुए. इस अटैक के बाद से ही पहलगाम समेत कई इलाकों में दहशत फैल गई. इसी के बाद भारतीय सेना अलर्ट मोड पर आ गई है और पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं. अभी तक कई आतंकवादियों के घरों को ढेर कर दिया गया है, साथ ही पाकिस्तानियों का वीजा भी रद्द कर दिया गया है.

बांग्लादेश का भी पानी बंद करने की अपील

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला लिया है. भारत के इस फैसले के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को भी पानी की आपूर्ति निलंबित करने का आह्वान किया है. दुबे पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई का आग्रह कर रहे हैं.

दुबे ने कहा, गंगा जल के लिए बांग्लादेश के साथ समझौता गलत था और यह 1996 में कांग्रेस सरकार की गलती थी. उन्होंने कथित तौर पर आतंकवाद से जुड़े देशों के साथ पानी साझा करना जारी रखने के तर्क पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, कब तक हम सांपों को पानी देंगे? अब उन्हें कुचलने का समय आ गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.