Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

दिल्ली में 42 डिग्री और राजस्थान में 46 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा, UP-बिहार में होगी बारिश…पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

48

देश की राजधआनी दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी पड़ने से परेशान है. देश के मैदानी राज्यों में लोगों को गर्मी के साथ-साथ लू भी झेलनी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस समय लू की स्थिति बनी हुई है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है. इन सबके बीच मौसम विभाग की ओर से आज के मौसम का पूर्वानुमाान जारी किया गया है. आइए जानते हैं कि आज किस राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली और उसके आसपास वाले इलाकों में आज भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है. आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप रहेगी. मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. साथ ही राज्य में बरसात होने की किसी भी संभावना से इनकार किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में अधिकतम तापमान 41-42 और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पूर्वी यूपी जैसे वाराणसी, प्रयागराज में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. वहीं पश्चिमी यूपी में लू की स्थिति बनी रहने वाली है. पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है.

बिहार-झारखंड में होगी बरसात

बिहार में आज मौसम बरसात वाला रह सकता है. विशेषकर पटना, गया, और भागलपुर जिलों में. इन जिलों मेंं हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. साथ ही आंधी-तूफान चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. आईएमडी ने 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं झारखंड में 29 अप्रैल तक आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है.

राजस्थान-एमपी में लू का दौर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ना अभी जारी रहेगी. जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे जिलों में पारा 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग की और से लू के लिए अलर्ट जारी है. मध्य प्रदेश में भी अभी गर्मी सितम ढाएगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू के हालात बने रहेंगे. यहां अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. आज मौसम विभाग ने शिमला, मनाली, और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बरसात का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बरसात और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.