Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

हम हिंदुओं से अलग हैं…भारत के एक्शन से बौखलाए PAK सेना प्रमुख, मुसलमानों को भड़काया

15

पाकिस्तान के PMA काकुल में पासिंग आउट परेड समारोह को संबोधित करते हुए पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत के साथ बढ़े तनाव पर बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय मीडिया में सोशल मीडिया पारंपरिक दुष्प्रचार के जरिए इतिहास को बदल नहीं सकती है. उन्होंने इस पूरे मुद्दे को हिंदू मुस्लिम की ओर मोड़ने की कोशिश की है और दो राष्ट्र थ्योरी की वकालत की.

उन्होंने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं में हिंदुओं से अलग हैं. हमारा धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और आकांक्षाएं हिंदुओं से अलग हैं. उन्होंने कहा कि द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का आधार यह था कि मुसलमान और हिंदू दो राष्ट्र हैं. द्वि-राष्ट्र सिद्धांत हमेशा से पाकिस्तान के अस्तित्व का आधार रहा है. मुसलमानों और हिंदुओं का धर्म, सभ्यता, भाषा और संस्कृति पूरी तरह से अलग है.

पूर्वजों को किया याद

आसिम मुनीर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के निर्माण के लिए अपार बलिदान दिया और एक नया देश पाने के लिए उन्होंने बड़ा संघर्ष किया. उन्होंने ये भी कहा कि हम अपनी मातृभूमि की रक्षा करना जानते हैं. उन्होंने भारत के किसी भी कदम का कड़ा जवाब देने की बात कही.

कश्मीर हमारी ‘गले की नस’

16 अप्रैल 2025 को राजधानी इस्लामाबाद में ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन में असीम मुनीर ने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान के लिए ‘गले की नस’ है और इसे कभी नहीं भूला जाएगा. उन्होंने टू-नेशन थ्योरी का बचाव करते हुए हिंदुओं और मुसलमानों को अलग-अलग सभ्यताएं बताया और कहा कि पाकिस्तान का अस्तित्व का आधार यही विचारधारा है.

पहलगाम आतंकी हमला

कश्मीर के पहलगाम 22 अप्रैल को करीब 4 से 5 आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. उनकी गोलाबारी में करीब 26 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हो गए हैं. इस हमले के बाद से पूरे भारत में गुस्सा है और लोग सरकार से आतंकियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.