Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार

30

उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी और फरार चल रही 20 हजार की इनामी जैनब फातमा को लेकर पुलिस अचानक एक्टिव हो गई है. 21 महीने से फरार जैनब फातमा पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही है, लेकिन अचानक इलाहाबाद हाईकोर्ट से आई एक खबर से बात की आशंका जताई जा रही है कि शायद जैनब अब पुलिस के बिछाए जाल में फंस चुकी है.

प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की हत्या के मामले में फरार चल रही माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी ने फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. उसने खुद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने और कुर्की की कार्रवाई को त्रुटिपूर्ण बताते हुए बताते हुए कोर्ट में चनौती दी है.

अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं

उसने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 528 के तहत उपरोक्त कार्रवाई को रद्द करने की मांग करते हुए ये अर्जी दाखिल की है. हालांकि उसकी अर्जी पर कोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय नहीं की है. जैनब की ओर से इससे पहले भी अग्रिम जमानत और एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की जा चुकी है.

उमेश पाल हत्याकांड में जांच के दौरान आया नाम

जैनब 25 हजार की इनामी है और उसकी तलाश में पुलिस कई जनपदों की खाक छान चुकी है. 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद जांच के दौारान जैनब का नाम सामने आया था. मुकदमे में आरोपी बनाए जाने की भनक लगते ही वह फरार हो गई. फिर उसका कुछ पता नहीं चला. लगभग पांच महीनों की तलाश के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने 20 जुलाई 2023 को अर्जी देकर उसका गैर जमानती वारंट जारी कराया.

इस मामले में भी है आरोपी

उसके खिलाफ 26 जुलाई 2023 को सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया. इसके बाद भी जब वो हाजिर नहीं हुई तो सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कुर्की का एक और आदेश जारी हुआ, जिस पर पुलिस ने उसके मकान को कुर्क किया. जैनब उमेश पाल हत्याकांड के अलावा 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति बेचने के मामले में भी आरोपी है.

जैनब पर आरोप है कि उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर स्थित वक्फ की संपत्ति को अपने भाइयों जैद मास्टर, सद्दाम के अलावा मुतवल्ली असियम, उसकी पत्नी जिन्नत, शिबली समेत अन्य की मदद से अवैध रूप से कब्जाया. फिर बेच दिया. इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. वक्फ की इसी जमीन पर बने उसके आलीशान मकान पर पीडीए ने बुल्डोजर भी चलाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.