Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स...

पंजाब में डाक्टरों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 13 मई Last Date…

39

 पंजाब के डाक्टरों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार 1000 ऑफिसर की भर्ती करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार 1000 (MBBS) मेडिकल ऑफिसर की भर्ती करेगी। बताया जा रहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया पंजाब की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के जरिए की जाएगी।

इसके लिए आवदेकों को आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 25 अप्रैल से 13 मई तक प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए परीक्षा और फिर अन्य प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन :

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, भर्ती संबंधी सारे नियम व आवेदन की प्रक्रिया उक्त यूनवर्सिटी की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। आवेदकों को www.bfuhs.ac.in पर Login करना होगा। जिसके बाद परीक्षा आयोजित होगी।

आपको बता दें कि, पंजाब सरकार की पिछली कैबिनेट मीटिंग में इस भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव पास हो चुका था। जिसके बाद पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के मेंबरों की 17 अप्रैल को सरकार के साथ मीटिंग भी हुई थी। आपको ये भी बता दें कि उक्त भर्ती प्रक्रिया व नियम व शर्तें पहले ही तय कर नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.