Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...

OYO के खिलाफ कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, होटलों में फर्जी बुकिंग का था आरोप

38

राजस्थान हाईकोर्ट ने रिजॉर्ट की फर्जी बुकिंग के जरिए कथित तौर पर कमाई बढ़ाने के मामले में OYO के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. जस्टिस प्रवीर भटनागर की अदालत में यह रोक कंपनी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई गई है. इस घटना के कारण रिजॉर्ट संचालक को 2.7 करोड़ रुपए का जीएसटी नोटिस दिया गया है. जिसके बाद जस्टिस प्रवीर भटनागर ने कंपनी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह रोक लगाई और अन्य पक्षों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

फर्जी बुकिंग दिखाकर कमाई बढ़ाने का आरोप लगाया

एफआईआर में जयपुर के समस्कारा रिजॉर्ट ने OYO पर 22.5 करोड़ रुपए की फर्जी बुकिंग दिखाकर अपनी कमाई बढ़ाने का आरोप लगाया, जिसके बाद रिजॉर्ट को जीएसटी नोटिस भेजा गया. एफआईआर में दावा किया गया कि OYO ने राज्य के कई होटलों और रिजॉर्ट में इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया, जिसके कारण उन्हें टैक्स वसूली के नोटिस भेजे गए.

बुकिंग के पैसे सीधे होटल और रिसॉर्ट्स को ही जाते हैं

OYO की ओर से पैरवी करते हुए उनकी वरिष्ठ अधिवक्ता आरबी माथुर और लिपि गर्ग ने बताया कि समस्कारा रिजॉर्ट ने जीएसटी विभाग की टैक्स रिकवरी के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. इसे हाईकोर्ट ने मार्च में खारिज कर दिया था. आरबी माथुर ने कहा कि इसके बाद रिजॉर्ट संचालकों ने टैक्स दायित्व से बचने के लिए 9 अप्रैल को OYO के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. OYO पूरी तरह से केवल कमिश्न पर काम करता है.

बुकिंग के पैसे सीधे होटल और रिसॉर्ट्स को ही जाते हैं. बुकिंग पर टैक्स का भुगतान करने की जिम्मेदारी संबंधित होटल की है.टैक्स दायित्व से बचने के लिए ओयो के खिलाफ निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं. इसपर कोर्ट ने OYO के खिलाफ दर्ज FIR में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए दूसरे पक्षकारों से दो हफ्ते में जवाब मांगा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.