Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

‘सजा सबको भुगतनी पड़ेगी’, आतंकी हमले में कश्मीरी ड्राइवर ने बचाई टूरिस्ट की जान, बताया आगे क्या होगा!

18

कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में बीते मंगलवार को जो हुआ, वह सिर्फ कुछ बेकसूर लोगों की जान लेना नहीं था, बल्कि उस हर कश्मीरी के दिल पर भी एक गहरी चोट थी जो अमन चाहता है. इस बीच, एक कश्मीरी ड्राइवर आदिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने आतंकी हमले के दौरान एक अनजान परिवार की जान बचाई. आदिल ने ऑन कैमरा अपना दर्द बयां करते हुए कहा, गलती एक ने की, सजा हम सबको भुगतनी पड़ेगी. इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में महाराष्ट्र से आए पर्यटकों में शामिल एक महिला को ड्राइवर आदिल की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. महिला ने बताया कि कैसे आतंकी हमले के दौरान आदिल ने उनके परिवार की मदद की. उन्हें न सिर्फ अपने घर में पनाह दी, बल्कि खाना भी दिया और उनकी सुरक्षा का पूरा खयाल रखा.

‘गलती एक ने की, सजा सबको भुगतनी पड़ेगी’

इसके बाद आदिल अपना दर्द बयां करते हुए कहते हैं, इस हमले की वजह से पूरे कश्मीर की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ेगा. स्ट्रीट वेंडर से होटल मालिक तक, सब प्रभावित होंगे. उन्होंने आगे कहा, यह इंसानियत का कत्ल है. मासूम बच्चे अपने परिवार के साथ घूमने आए थे. उन्हें क्या पता कि ऐसा हो जाएगा. गलती एक ने की, सजा सबको भुगतनी पड़ेगी.

कश्मीरी ड्राइवर ने बयां किया दर्द

@ItsKhan_Saba एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा, ये कैब ड्राइवर आदिल हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र की एक फैमिली की जान बचाते हुए उन्हें अपने घर में शरण दिया, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की. जाहिर है, पाकिस्तानी आतंकियों की कायरना हरकत से कश्मीरियों में काफी आक्रोश है. इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. लोग केवल आतंकियों के खात्मे की ही बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हर उस इंसान से मोदी सरकार को बदला लेने को कह रहे हैं, जिनकी वजह से पहलगाम में 28 निर्दोषों की जान गई.

बता दें कि कश्मीर का पर्यटन उद्योग 2024 में 12,000 करोड़ रुपए का रहा था. राज्य की कुल अर्थव्यवस्था में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले टूरिज्म की है. ऐसे में यहां कई लोगों की रोजी-रोटी पर्यटकों से चलती है. लेकिन पहलगाम आतंकी हमले ने उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.