Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरे फंसे साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, ED ने भेजा नोटिस

14

रियल एस्टेट फर्मों से जुड़े मामलों में चल रही ईडी की जांच के दौरान साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को नोटिस जारी किया गया है. एक्टर को ईडी ने साईं सूर्या डेवलपर्स और सुराणा प्रोजेक्ट मामलों में 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है. महेश बाबू इस मनी लॉन्ड्रिंग के केस से इसलिए जुड़े हुए हैं, क्योंकि वो दोनों कंपनियों के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम किया है. मामले की जांच में सामने आया है कि ब्रांड एंबेसडर के तौर पर उन्हें 5.9 करोड़ रुपए मिले हैं.

सुराणा ग्रुप और साईं सूर्या डेवेलपर्स हैदराबाद की नामी कंपनियां हैं, हाल ही में ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापा मारा है. इस दौरान उन्होंने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. हालांकि, इन दोनों कंपनियों में से साईं सूर्या डेवेलपर्स पहले से ही धोखाधड़ी के मामले में फंसा है. साईं सूर्या डेवलपर्स के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता हैदराबाद के जाने-माने रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं. उनके खिलाफ साईं सूर्या कंपनी के ‘ग्रीन मीडोज’ नाम का एक प्रोजेक्ट के इन्वेस्टर को धोखा देने का मामला दर्ज है.

5.9 करोड़ रुपए मिले

ग्रीन मीडोज प्रोजेक्ट के लिए महेश बाबू को कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर बनाया था. इसके लिए एक्टर को 5.9 करोड़ रुपए मिले हैं. 123 तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पैसों में से 3.4 करोड़ रुपए चेक के ज़रिए और 2.5 करोड़ रुपए कैस के तौर पर एक्टर को मिला है. इस मामले में ईडी की जांच मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. तेलंगाना पुलिस की दर्ज की गई ये एफआईआर अनऑथराइज्ड लेआउट्स के प्लॉट्स को कई बार बेचने और फेक रजिस्ट्रेशन की गारंटी देने को लेकर किया गया है.

लोगों ने किया भरोसा

महेश बाबू को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से लोगों का भरोसा बढ़ाया गया है, जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इस प्रोजेक्ट में प्लॉट खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, उन सभी आम लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है. हालांकि, ये कभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस धोखाधड़ी के मामले में महेश बाबू किसी भी तरह से इन्वाल्व हैं. लेकिन, उनका नाम इसलिए सामने आया है क्योंकि ऑफिशियल दावा किया गया है कि 100 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.