Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Protest against Congress: AI समिट में हंगामे के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस दफ्तर के बाह... Lawrence Bishnoi Gang News: लॉरेंस गैंग के हेरी बॉक्सर पर पुलिस का शिकंजा, एक्टर रणवीर सिंह से मांगे... नीतीश सरकार का बड़ा दांव: 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के साथ बिहार में निश्चय-3 शुरू, बदल जाएगी प्रदेश क... Firozabad Electricity Theft Case: 20 साल चली कानूनी लड़ाई और जीत गया बेगुनाह, फिरोजाबाद कोर्ट ने बिज... Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों क... इंसानियत शर्मसार! डार्क वेब पर मासूमों का सौदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी, 47 देशों तक फैला था गंद... Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति ... Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ...

CM मोहन यादव जावद और रामपुरा में करेंगे विकास कार्यों का भूमि-पूजन

16

भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 अप्रैल 2025 को जावद में आयोजित कार्यक्रम में 295.69 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। इस सड़क की लंबाई 85.52 कि.मी. है। एमपीआरडीसी के जिला प्रबंधक ने बताया, कि इस मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर तथा 1-1 मीटर दोनों तरफ शोल्डर होंगे, कुल 85.52 कि.मी. लम्बाई में से 75.39 कि.मी. में डामरीकृत तथा 10.13 किमी पी.क्यू.सी. (पेवमेन्ट क्वालिटी कांक्रीट) सड़क का निर्माण एवं 133 पुल/पुलियाओं का चौड़ीकरण/पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित हैं। उक्त कार्य 24 माह अवधि में पूर्ण किया जाएगा। उक्त मार्ग बनने से व्यवसायिक तथा घरेलू वाहनों को सुगम मार्ग मिलेगा तथा किसानों को उपज बेचने हेतु विभिन्न मंडियों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव रामपुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाटखेड़ा से नीमच सिटी होते हुए डूंगलावदा (जावद फंटा) तक सीमेन्ट कांक्रीट 4 लेन (डिवाइडर सहित) सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। इस सीमेंट कांक्रीट सड़क की लम्बाई 16 कि.मी. एवं लागत 106.53 करोड़ रूपये है। इस मार्ग का निर्माण मेसर्स के.के. गुप्ता, कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि., उदयपुर (राजस्थान) द्वारा अनुबन्ध 27 फरवरी 2025 को किया गया है। इस मार्ग निर्माण में दोनों तरफ 7.50 मीटर चौड़ाई में पी.क्यू.सी. (पेवमेन्ट क्वालिटी कांक्रीट) तथा दोनों तरफ 1.50 मीटर चौड़ाई में शोल्डर निर्माण किया जायेगा। साथ ही 24 पुल/पुलियाओं का चौड़ीकरण/पुर्ननिर्माण कराया जाना प्रस्तावित हैं। उक्त कार्य 24 माह अवधि में पूर्ण किया जायेगा। इस मार्ग के बनने से व्यवसायिक तथा घरेलू वाहनों को सुविधा मिलेगी तथा किसानों को उपज बेचने हेतु विभिन्न मंडियों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

रामपुरा में करेंगे रोड-शो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मनासा विधानसभा क्षेत्र के नगर रामपुरा में कॉलेज से कार्यक्रम स्‍थल तक रोड-शो करेंगे तथा मेला ग्राउण्‍ड रामपुरा पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामपुरा में लगभग 400 करोड़ की लागत से अधिक के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमि-पूजन एवं लोकापर्ण भी करेंगे। साथ ही विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामपुरा के कार्यक्रम के बाद खिमला में चीता प्रोजेक्ट के तहत निर्मित गांधी सागर अभयारण के बाड़े में चीते छोड़कर गांधी सागर अभयारण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.