Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giraudpuri Dham News: सतनाम सद्भाव पदयात्रा का आज गिरौदपुरी में समापन, सीएम के आगमन को लेकर तैयारी त... CGPSC Exam 2026: पीएससी प्रीलिम्स की 'अग्निपरीक्षा' संपन्न, जानें क्या रही पेपर की डिफिकल्टी लेवल और... Dhamtari Murder News: डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन, रमेश बैस ने समाज को दिया आगे बढ़ने क... MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं ... Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब

तेज तूफान ने परिवार पर ढाया कहर, हजारों मुर्गियों सहित बुजुर्ग की मौ’त

15

भवानीगढ़: स्थानीय क्षेत्र में कल शाम आए तेज तूफान के कारण नजदीकी गांव माझा में एक पोल्ट्री फार्म ढह जाने से पोल्ट्री फार्म मालिक के 65 वर्षीय बुजुर्ग और हजारों मुर्गियों के मरने का समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शाम स्थानीय क्षेत्र में आए तेज तूफान के कारण निकटवर्ती गांव माझा में 1 पोल्ट्री फार्म पूरी तरह नष्ट हो गया। इस पोल्ट्री फार्म के मालिक हरपाल सिंह के पिता गुरचरण सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, एक निजी कंपनी ने पोल्ट्री फार्म में करीब 4,000 से 4,500 मुर्गियां रखी थीं, जिनमें से अधिकांश मलबे में दबकर मर गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सीमित भूमि होने के कारण उक्त परिवार की सम्पूर्ण आजीविका इसी पोल्ट्री फार्म से चलती थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त परिवार को अधिकतम मुआवजा दिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.