Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

पन्ना में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

43

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना-अमानगंज रोड़ अंतर्गत आने वाले अकोला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है और दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रामकरण आदिवासी पिता हल्कू आदिवासी उम्र-20 वर्ष निवासी जमुनहाई जो अपने बहन के घर डोभा से वापस अपने गांव जा रहा था।

तभी कटहरी निवासी अन्नू आदिवासी पिता मिलन आदिवासी उम्र-21 वर्ष खजरी कुडार से वापस अपने घर आ रहा था, तभी अकोला के पास दोनो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। एक अन्य युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.