Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि... सोनिया गांधी की आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा ग... भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख म... उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए...

तेज आंधी और बारिश के बीच सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल

42

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को तूफान और बारिश के बीच एक यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल हो गये। बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों का इलाज जारी है। गरियाबंद जिले के उरमाल क्षेत्र में कल तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और सड़कों पर दौड़ती एक यात्री बस अचानक हवा में लहराई इसके बाद सड़क से उतरी और पलट गई। ओडिशा के खरियार से झरिगांव जा रही यह बस जब हादसे का शिकार हुई। तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, जब बस उरमाल के पास एक मोड़ पर मुड़ रही थी। तेज तूफान और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस पलटी खा गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 5 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें तुरंत उरमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.