Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

दगाबाज यार, दोस्त की पत्नी को प्यार के जाल में फंसाकर बनाने लगा संबंध, हुआ खुलासा तो फिर…

42

झारखंड के गोड्डा में दो दोस्तों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा और मारपीट का मामला सामने आया है. एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से प्यार की पींगे बांध उससे संबंध बनाने लगा. इसकी खबर दोस्त को हुई तो उसने बीच सड़क अपने दगाबाज दोस्त को पकड़कर धुन डाला. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों दोस्तों को उठाकर थाना ले गई. यह घटना जिले के महागामा थाना क्षेत्र के बसुआ चौक के पास हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक, गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र के छोटा सिमड़ा गांव के रहने वाले डेनियल मुर्मू नामक व्यक्ति की दोस्ती विजेंद्र किस्कू नामक व्यक्ति के साथ थी. दोनों की दोस्ती नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. अक्सर विजेंद्र अपने मित्र डेनियल के घर आया जाया करता था. इसी क्रम में डेनियल की पत्नी पर दोस्त विजेंद्र का दिल आ गया. धीरे-धीरे यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि डेनियल की गैर मौजूदगी में उसका दोस्त विजेंद्र उसके घर आने-जाने लगा.

बीच सड़क कर दी पिटाई

दोस्त विजेंद्र की करतूत की जानकारी जैसे ही उसके दोस्त डेनियल को लगी वह आग बबूला हो उठा. विजेंद्र को सबक सिखाने के लिए उसे खोजने लगा. इसी बीच एकाएक डेनियल मुर्मू और उसके दोस्त विजेन्द्र किस्कू की मुलाकात गोंडा जिला अंतर्गत महागामा थाना क्षेत्र के बसुआ चौक के पास हो गई. विजेंद्र को देखते ही डेनियल अपना आपा खो दिया और बीच सड़क उसकी पिटाई शुरू कर दी. सड़क पर चल रहे हैं हाई वोल्टेज ड्रामा को देख वहां हड़कंप मच गया. इसी बीच किसी ने मामले की सूचना महागामा थाना की पुलिस को दे दी.

दोनों दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में

मौके पर पहुंची महागामा का थाना की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को उठकर थाना ले गई. पूछताछ के क्रम में पूरे मामले की जानकारी मिली जो चर्चा का विषय बन गया है. विजेंद्र पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है. जबकि, पीड़ित दोस्त डेनियल मुर्मू भी तीन बच्चों का पिता है. दोस्ती में दगाबाजी और दोस्त की पत्नी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बवाल पूरे गोड्डा जिला में चर्चा का विषय बन गया है.

बीच सड़क हुई हाई वोल्टेज ड्रामा की कुछ वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि,  फिलहाल पूरे मामले को लेकर महागामा थाना की पुलिस जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.