Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जब सोने की बाढ़ ने डुबो दी थी इस देश की अर्थव्यवस्था, सुधार में लगे थे 12 साल

22

ग्लोबल मार्केट में टेंशन के माहौल के बीच इन दिनों सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में गोल्ड के भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर किसी के पास 1 तोला-2 तोला सोना भी हो तो उसके क्या कहने. लेकिन क्या आपको पता है कि इतिहास में एक घटना ऐसी भी हुई है, जब अकूत सोने के भंडार के चलते एक देश की इकोनॉमी डूब गई थी, जिसे पटरी में आने में 12 साल लग गए थे.

अमीर शासक की कहानी

कहानी साल 1324 ई की है. जब मिस्र की अर्थव्यव्स्था सोने के कारण अस्त-व्यस्त हो गई थी. वहां के माली साम्राज्य का 9वां शासक मनसा मूसा था, जिसके पास उस दौर में बहुत धन था. वह सन 1324 ई में अपने 60 हजार लोग, 12 हजार गुलाम, 500 घोड़े और 80 ऊंटों के साथ यात्रा पर निकला. उसके साथ चल रहे घोड़े और ऊंट सोने से लदे थे. जब वह मिस्र की राजधानी काइरो पहुंचा, तब उसने काइरो के लोगों को दिल खोलकर सोना बांटा. हर हाथ में सोना था. अमीर हो या गरीब. लेकिन, इस सोने की बाढ़ ने वहां की अर्थव्यवस्था को डुबो दिया. लोगों के पास सोना तो था, पर खरीदने को सामान नहीं थे. काइरो में महंगाई ने आसमान छू लिया. देश में मंदी आ गई, जिसे फिर से उबरने में 12 साल लग गए.

दुनिया का आधा सोना था माली में

ब्रिटिश संग्रहालय के मुताबिक, माली के पास उस वक्त दुनिया का आधा सोना था. मनसा मूसा ने टिम्बकटू को नया रंग दिया. उसकी दौलत इतनी थी कि उसका आज ठीक तरीके से अनुमान लगाना मुश्किल है. 1375 ई के कैटलन एटलस में माली का दबदबा साफ झलकता है. इसमें मनसा मूसा को सिंहासन पर दिखाया गया है. उसके एक हाथ में सोने की गेंद, दूसरे में सोने की छड़ी है. मूसा ने 25 साल तक माली पर राज किया. इतिहासकार बताते हैं कि उसकी संपत्ति का कोई अनुमान नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.