Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM मान ने फिर प्रताप बाजवा को घेरा! मंच पर ही कह डाली ये बड़ी बातें

27

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा है। प्रताप बाजवा के पंजाब में 50 बम आने के बयान को लेकर सी.एम. मान ने उन्हें फिर घेरा है।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में करवाए गए राज्य स्तरीय समारोह के दौरान संबोधन करते हुए CM मान ने प्रताप सिंह बाजवा का नाम लिए बिना कहा कि कल एक लीडर बम गिना रहा था। हमने जब पूछा कि बम कहां हैं, तो वह वकील तलाशता फिर रहा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब ने बहुत बुरे दिन देखे लिए, बहुत ए.के. 47 चली, बहुत बम फटे, लेकिन अब पंजाब को बस लेने दो।

सी.एम.मान ने नेताओं से विनती की है कि वे मुद्दों की राजनीति करें। लोगों को डराने और दहशत फैलाने की राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि ये लोग सुबह से ही मुझे गालियां देना शुरू कर देते हैं लेकिन अगर किसी ने पंजाब को गाली निकाली या साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों को गाली दी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.